अपराध

अर्जुन्दा में सनसनी: शादी तय, 12 दिन पहले मिली जली लाश, 150 मीटर दूर मिला मोबाइल

187200320261502341001013728.jpg

अंडा,(मोरज देशमुख)। अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम चीचा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी से महज 12 दिन पहले 21 वर्षीय युवती लीलेश्वरी साहू की जली हुई लाश खेत किनारे बरामद की गई। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने गांव से करीब 200 मीटर दूर खेत में शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस के बाद परिजनों को बुलाया गया, जिन्होंने शव की पहचान लीलेश्वरी साहू के रूप में की। बताया जा रहा है कि युवती की शादी आगामी 1 अप्रैल को होने वाली थी, जिसके लिए घर में तैयारियां जोरों पर चल रही थीं और रिश्तेदारों को शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके थे। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड, साइबर टीम के साथ अर्जुन्दा पुलिस और एएसपी मोनिका ठाकुर भी मौके पर पहुंचीं। जांच के दौरान घटनास्थल से करीब 150 मीटर दूर एक टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसे साइबर टीम ने जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। यह मोबाइल इस मामले में अहम सुराग साबित हो सकता है।
परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, युवती बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। अगले दिन गुरुवार को उसकी लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर एंगल से मामले की पड़ताल जारी है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.