होम / दुर्ग-भिलाई / जल संकट समाधान के लिए निगम सक्रिय, नलों में टोटी लगाने और पाइपलाइन विस्तार पर जोर
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। नगर पालिक निगम क्षेत्र के वार्ड 59 हरी नगर में जल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए महापौर अलका बाघमार द्वारा जल कार्य प्रभारी लीना दिनेश देवांगन, देवनारायण चंद्रकार, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, पार्षद गोविंद्र देवांगन, शिवेंद्र परिहार,संबंधित अधिकारी प्रभारी कार्यपालन अभियंता प्रकाश चंद थावनी,सहायक अभियंता गिरीश दिवान,विनोद मांझी,जल कार्य निरीक्षक नारायण सिंह ठाकुर के साथ बैठक ली गई।
बैठक में वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में पानी की समस्या, अनावश्यक जल बहाव एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई। महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वार्ड क्षेत्र में जहां-जहां अनावश्यक रूप से पानी बह रहा है, वहां सार्वजनिक नलों में टोटी लगवाकर पानी की बर्बादी को तत्काल रोका जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पानी की समस्या को प्राथमिकता के साथ लेते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।
महापौर ने कहा कि शहर के ऐसे क्षेत्र जहां अब तक पाइपलाइन नहीं पहुंच पाई है, वहां जल्द से जल्द पाइपलाइन विस्तार की कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि नलों से टुल्लू पंप लगाकर अवैध रूप से पानी खींचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ऐसे मामलों में पंप जप्त करने के साथ संबंधित नल कनेक्शन को काटा जाएगा और नियमानुसार जुर्माना भी वसूला जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जल प्रबंधन को लेकर पूरी गंभीरता और जवाबदेही के साथ कार्य करें तथा वार्ड में किसी भी प्रकार की पानी की समस्या लंबित न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
निगम द्वारा आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे पानी की बर्बादी न करें और जल संरक्षण में सहयोग प्रदान करें, ताकि सभी को समान रूप से जल उपलब्ध हो सके।
महापौर ने कहा कि वर्तमान में गर्मी का मौसम प्रारंभ हो चुका है, इसे ध्यान में रखते हुए शहर के सभी वार्डों में नागरिकों को किसी भी प्रकार की जल समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.