दुर्ग-भिलाई

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के खिलाफ दुर्ग कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने सौंपा ज्ञापन, कई गंभीर अनियमितताओं की उठाई आवाज

98819032026135656whatsappimage2026-03-19at7.24.38pm.jpeg

दुर्ग। दुर्ग शहर के स्वास्थ्य विभाग में लगातार सामने आ रही लापरवाही एवं अनियमितताओं के खिलाफ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर त्वरित जांच एवं कड़ी कार्यवाही की मांग की।
ज्ञापन में उन्होंने बताया कि नसबंदी ऑपरेशन के दौरान हुई महिलाओं की मृत्यु के मामले में आज तक न तो वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाया है और न ही कोई जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की गई है। शासन द्वारा निर्धारित 2 लाख रुपये की मुआवजा राशि आज तक पीड़ित परिवारों को नहीं दी गई है, साथ ही यह भी सवाल उठाया गया कि ऑपरेशन में प्रयुक्त दवाइयों की खरीदी CGMSC के माध्यम से न होकर अन्य स्रोतों से किए जाने की जानकारी सामने आई है। यदि दवाइयाँ अमानक थीं, तो अब तक दोषियों पर क्या कार्रवाई हुई, यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है।
धीरज बाकलीवाल ने कहा कि जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की कमी के बावजूद चिकित्सकों को सीएमएचओ कार्यालय में अटैच किया जाना गंभीर लापरवाही है, जिससे आम मरीजों को उपचार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरबीएसके टीम को एम्बुलेंस से भेजे जाने, दवाइयों की कमी तथा जांच व्यवस्था के केवल कागजों में सीमित रहने जैसे मुद्दों को भी उठाया।
इसके अलावा दुर्ग के मर्चूरी में का फ्रीजर पिछले 6 माह से खराब पड़ा है जिसके कारण शहरवासियों को परेशानी हो रही है , नया फ्रीजर एवं अन्य व्यवस्था उपलब्ध कराने की कार्यवाही केवल कागजों पर चल रही है वही मेडिकल मोबाइल यूनिट में दवाइयों की कमी, ट्रामा यूनिट निर्माण की धीमी गति जैसी समस्याओं को भी ज्ञापन में शामिल किया गया।
उन्होंने यह भी कहा कि जिले में टीबी मरीजों की जांच अधूरी है तथा थायराइड, बीपी एवं कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जांच के प्रति भी लापरवाही बरती जा रही है, जिससे आम जनता प्रभावित हो रही है।
धीरज बाकलीवाल ने प्रशासन से सभी मामलों की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी जनहित में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, दीपक दुबे, रायसिंह ढिकोला, प्रेमलता साहू, दुष्यंत देवांगन, केके सिंह, सुरेंद्र राजपूत, जमुना साहू, पोषण साहू, आनंद ताम्रकार, राहुल शर्मा, मुकेश साहू, अनूप वर्मा, ओमप्रकाश जोशी, बिजेंद्र भारद्वाज, भीम सेन, खुर्शीद अहमद, मनीषा सोनी, संजय बत्रा, दुष्यंत साहू, आदित्य नारंग, चंद्रशेखर पारख, दीपक जैन,अनिल राव, राकेश यादव, प्रीतम देशमुख , कुंदन सोनी , अंश चतुर्वेदी, अमित मिश्रा सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.