दुर्ग-भिलाई

180 सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को मिला आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, बेहतर प्रदर्शन करने वालों को मिलेगा प्रमाण पत्र

997190320261254031001008512.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। नगर सेना कार्यालय में केन्द्र शासन के निर्देशानुसार जिले में सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को प्रशिक्षित किया गया।  कुल 360 वालेंटियर्स को प्रशिक्षित किया जाना है, जिसके अंतर्गत प्रथम बैच का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। जिला सेनानी नगर सेना कार्यालय द्वारा नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ द्वारा 14 मार्च 2026 से 20 मार्च 2026 तक 180 सिविल डिफेंस वालेंटियर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को नागरिक सुरक्षा की जानकारी दी गई। साथ ही फायर फाइटिंग के अंतर्गत अग्निशमन यंत्रों का उपयोग कर आग बुझाने के तरीके सिखाए गए। फर्स्ट एड प्रशिक्षण में सीपीआर, पट्टियां बांधने जैसी जीवनरक्षक तकनीकों का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत आपात स्थिति में बचाव के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई। इस प्रथम बैच में कुल 180 वालेंटियर्स शामिल हुए, जिनमें 75 पुरुष और 105 महिलाएं थीं।

Image after paragraph

आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर अभिजीत सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर व्यक्ति आपदा के समय स्वयं, अपने परिवार तथा समाज की सुरक्षा के साथ राष्ट्र की सेवा भी कर सकता है। उन्होंने प्रशिक्षण को अत्यंत आवश्यक बताते हुए सभी से गंभीरता और लगन के साथ इसे सीखने की अपील की। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि आपदा और मुसीबत कभी भी अचानक आ सकती है, ऐसे समय में हर एक मिनट कीमती होता है। इसलिए प्रशिक्षण के दौरान दी जा रही जानकारी को ध्यानपूर्वक सुनें, समझें और उसे अपनी डायरी में नोट करते रहें। उन्होंने प्रतिभागियों को यह भी सलाह दी कि वे यहां सीखी गई बातों का नियमित अभ्यास करें और घर पर परिवार के सदस्यों के साथ भी प्रैक्टिस करें, ताकि जरूरत पड़ने पर सही तरीके से उसका उपयोग किया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि जितना अधिक अभ्यास किया जाएगा, उतनी ही बेहतर तैयारी होगी और आपदा की स्थिति में प्रभावी ढंग से कार्य किया जा सकेगा। कलेक्टर ने कहा कि प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आगामी 15 अगस्त के अवसर पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा के समय प्रशिक्षित वालेंटियर्स के माध्यम से त्वरित और प्रभावी सहायता सुनिश्चित करना है, जिससे जन-धन की हानि को कम किया जा सके।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.