होम / दुर्ग-भिलाई / ताज दरबार मे रोज़ा इफ्तार, जुटे सर्वधर्म के लोग
दुर्ग-भिलाई
भिलाई। ताज दरबार नानी अम्मा कैंप एक साक्षरता चौक के सामने भिलाई में हजरत बाबा ताजुद्दीन औलिया के मुरीद और चाहने वाले बड़ी तादाद में 17 मार्च को इकट्ठा हुए। बाबा ताज के उर्स पाक के मौके पर इस बार यहां 27 वें रोजे की इफ्तार कराई गई। जिसमें बड़ी तादाद में रोजेदारों के साथ सर्वधर्म के अकीदतमंदों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
इसके बाद आम लंगर का एहतमाम भी किया गया था। हज़रत बाबा ताजुद्दीन औलिया सेवा समिति भिलाई की अध्यक्ष ताज अंजुम ताजी एवं ताज दरबार की खिदमत गुज़ार अध्यक्ष- हज्जन बदरुनिसा ताजी और गद्दीनशीन मोहम्मद सादिक ताजी ने बाबा के मुरीदों और चाहने वालों के साथ बाबा ताज के आस्ताने पर लोभान पेश की।
फिर चादर पोशी की रस्म अदा की गई। बाबा के खिदमत गुज़ार के आशियाने से लाई गई संदल बाबा हुजूर में पेश की गई। इस मौके पर सभी के लिए खास दुआएं भी की गई। ताज दरबार में गद्दीनशीन मोहम्मद सादिक ताजी का इस्तकबाल फूलों से किया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.