होम / दुर्ग-भिलाई / दुर्ग में 2 करोड़ से 4 नये उद्यान, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में 4 नये उद्यान निर्माण किया जाएगा। शहर विधायक एवं केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से यह संभव हो सका है। मंत्री के वार्ड भ्रमण दुर्ग के नागरिकों ने बच्चों के खेलने और सुबह शाम टहलने के लिए व्यवस्थित उद्यान की मांग किये थे पर उन्होंने तत्काल विभागीय अधिकारीयों से इस्टीमेट बनाकर शासन को प्रस्ताव भेजे जिस पर उद्यान बनाने की सहमति मिलने के साथ ही राशि भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
मंत्री गजेन्द्र यादव ने अपने वार्ड भ्रमण के दौरान नागरिकों से संवाद किया था, जिसमें लोगों ने बच्चों के खेलने और सुबह-शाम टहलने के लिए बेहतर और व्यवस्थित उद्यान की आवश्यकता जताई थी। इस मांग को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने तुरंत संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इसके बाद शासन को प्रस्ताव भेजा गया, जिसे स्वीकृति मिलते ही राशि भी मंजूर कर दी गई।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि दुर्ग शहर के प्रत्येक वार्ड में नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार के नेतृत्व में दुर्ग को एक विकसित और सुव्यवस्थित शहर बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है और लगातार नई-नई योजनाओं की स्वीकृति मिल रही है।
उन्होंने बताया कि इन उद्यानों के निर्माण से बच्चों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में खेलने का अवसर मिलेगा, वहीं बुजुर्गों और अन्य नागरिकों को सुबह-शाम टहलने, व्यायाम करने और समय बिताने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। यह उद्यान शहर के सामाजिक माहौल को भी बेहतर बनाने में सहयोगी होगा। इन उद्यानों में साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, बच्चों के लिए झूले, ओपन जिम जैसी सुविधाएं विकसित करने का भी प्रयास किया जाएगा, ताकि हर आयु वर्ग के लोग इसका लाभ उठा सकें।
इन वार्डों में होगा उद्यान निर्माण
वार्ड 45, पद्मनाभपुर (पूर्व) — ₹64.98 लाख
वार्ड 46, पद्मनाभपुर (पश्चिम) — ₹15.54 लाख
वार्ड 49, विद्युत नगर — ₹57.48 लाख
वार्ड 51, बोरसी (उत्तर) — ₹62.47 लाख
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.