होम / दुर्ग-भिलाई / संस्कृति एवं परंपरा के संरक्षण के लिए वरिष्ठ नागरिक अपने अनुभव एवं ज्ञान को युवा पीढ़ी से करेंगे साझा
दुर्ग-भिलाई
-वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं, उनके अनुभव का लाभ उठाकर युवा आगे बढ़ें : घनश्याम देवांगन
भिलाई। सूर्या विहार कालोनी में आयोजित वरिष्ठ नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक में समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संस्कृति एवं परंपरा के संरक्षण के लिए वरिष्ठ नागरिक अपने जीवन के अनुभव, ज्ञान एवं संस्कारों को युवा पीढ़ी के साथ साझा करेंगे, जिससे वे बेहतर नागरिक बनें और समाज एवं देश को सकारात्मक रूप से उन्नति के मार्ग पर ले जाएं। बैठक की अध्यक्षता भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने की।
बैठक में उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं, उनके अनुभव का लाभ उठाकर युवा आगे बढ़ें। उनके अनुभवों से युवा पीढ़ी को जीवन में सही मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। वर्तमान समय में तेजी से बदलते सामाजिक परिवेश में युवाओं को सही दिशा देने के लिए वरिष्ठों का मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है। बैठक में भावी युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने, बच्चों में अच्छे संस्कार डालने, महिला सशक्तिकरण हेतु प्रयास करने पर बल दिया गया। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों के हितों पर भी चर्चा की गई।
इस पहल के तहत समय-समय पर संवाद कार्यक्रम, संगोष्ठी एवं मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें वरिष्ठ नागरिक अपने अनुभवों को साझा करेंगे और युवाओं को नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारियों एवं जीवन के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराएंगे।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने इसका स्वागत करते हुए इसे समाज के लिए एक सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रयास से पीढ़ियों के बीच संवाद मजबूत होगा और समाज में समरसता एवं जागरूकता का वातावरण विकसित होगा। बैठक में प्रमुख रूप से नरेंद्र कुमार मजूमदार, संजय कुमार मैराल, गंगा सिंह भदौरिया, लखनलाल वर्मा, सुरेशचंद्र श्रीवास्तव, धानेश्वर कुमार निर्मलकर आदि उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.