होम / दुर्ग-भिलाई / चैत्र नवरात्रि एवं हिंदू नववर्ष पर पार्षद मनीष यादव ने नगर वासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएँ
दुर्ग-भिलाई
रिसाली। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व एवं हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत 2083) के शुभ अवसर पर रिसाली निगम वार्ड 25 आशीष नगर पश्चिम के पार्षद मनीष यादव ने समस्त नगर वासियों, मातृशक्ति, युवा साथियों एवं वरिष्ठजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
पार्षद श्री यादव ने अपने संदेश में कहा, “नवरात्रि शक्ति, साधना और सेवा का पर्व है। माँ दुर्गा के नौ रूप हमें साहस, संयम और समर्पण की प्रेरणा देते हैं। हिंदू नववर्ष हमारे सांस्कृतिक गौरव और नई उमंग का प्रतीक है। मैं माँ बम्लेश्वरी से प्रार्थना करता हूँ कि यह पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।”
पार्षद मनीष यादव ने कामना की कि माँ दुर्गा की कृपा से नगर में समृद्धि, भाईचारा और प्रगति का वातावरण बना रहे तथा हिंदू नववर्ष सभी के लिए नई आशा और नई उपलब्धियों का वर्ष सिद्ध हो।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.