होम / दुर्ग-भिलाई / किराया बकाया पर निगम की सख्ती: अग्रसेन चौक की 6 दुकानें सीलबंद
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत बकाया किराया वसूली को लेकर आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर निगम प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज अग्रसेन चौक स्थित निगम द्वारा आबंटित दुकानों में लंबे समय से किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध बाजार विभाग की टीम ने सीलबंदी की कार्रवाई की।
निगम अधिकारियों द्वारा पूर्व में संबंधित दुकानदारों को कई बार नोटिस जारी कर किराया जमा करने के निर्देश दिए गए थे, इसके बावजूद किराया जमा नहीं किए जाने पर आज सख्त कदम उठाते हुए दुकानों को सील कर दिया गया।
इस कार्रवाई के तहत उमाशंकर चौबे, गोमती बाई, जयसिंह गुरु, दीप्ति सिंह सहित कुल 6 दुकानों को सीलबंद किया गया।
कार्रवाई के दौरान निगम के बाजार अधिकारी अभ्युदय मिश्रा, ईश्वर वर्मा,शशिकान्त यादव की टीम मौके पर उपस्थित रही और नियमानुसार पूरी प्रक्रिया अपनाई गई।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बकाया किराया नहीं चुकाने वाले अन्य दुकानदारों के खिलाफ भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। निगम ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वे समय पर किराया जमा कर अनावश्यक कार्रवाई से बचें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.