बड़ी ख़बरें

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक विशेष यातायात कॉरिडोर तैयार

687190320260741221001006830.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। चैत्र नवरात्रि पर्व के दौरान डोंगरगढ़ दर्शन के लिए बड़ी संख्या में निकलने वाले पदयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग ने कुम्हारी टोल प्लाजा से अंजोरा बाईपास तक विशेष सुरक्षित यातायात कॉरिडोर तैयार किया है। यह व्यवस्था 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी।
यातायात पुलिस द्वारा इस पूरे मार्ग में पदयात्रियों के लिए पृथक लेन निर्धारित की गई है, ताकि वे सुरक्षित रूप से अपनी यात्रा पूरी कर सकें और वाहनों के आवागमन में भी बाधा न आए। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 4 पेट्रोलिंग वाहन 24 घंटे तैनात किए गए हैं, जो लगातार निगरानी कर रहे हैं। साथ ही पीए सिस्टम के माध्यम से पदयात्रियों को सड़क के बाएं ओर चलने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए सतत निर्देश दिए जा रहे हैं।
निर्धारित पदयात्रा मार्ग
कुम्हारी टोल प्लाजा → सिरसा गेट चौक → डबरापारा तिराहा → खुर्सीपार तिराहा → पावर हाउस अंडर ब्रिज → मुर्गा चौक → सेंट्रल एवेन्यू → सेक्टर-09 चौक → एमडी बंगला तिराहा → ठगड़ा बांध ओवरब्रिज के नीचे → जेल तिराहा → गांधी तिराहा → पटेल चौक → गंजपारा → पुलगांव चौक → शिवनाथ नदी ब्रिज → अंजोरा बाईपास → राजनांदगांव → डोंगरगढ़
यातायात पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा समन्वय के साथ लगातार निगरानी कर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा जा रहा है। पेट्रोलिंग टीमों की सक्रियता से मार्ग में किसी भी प्रकार की बाधा या अव्यवस्था को तत्काल नियंत्रित किया जा रहा है।

दुर्ग पुलिस की अपील ..

यातायात पुलिस ने सभी पदयात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्ग का पालन करें। पदयात्री सड़क के बाएं ओर चलें, रिफ्लेक्टिव सामग्री का उपयोग करें और सड़क पर विश्राम न करें। वहीं वाहन चालक सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, डायवर्सन का पालन करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.