होम / बड़ी ख़बरें / अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान जयपुर में सहभाग करेंगे आचार्य शर्मा
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्या भारती द्वारा आयोजित विद्वत परिषद् की राष्ट्रीय बैठक में दुर्ग के शिक्षाविद् ख्यातिप्राप्त संस्कृत विद्वान डॉ आचार्य नीलेश शर्मा सहभागी रहेंगे।
विद्या भारती के चार आयामों में से विद्वत परिषद एक महत्वपूर्ण आयाम है, जिसके माध्यम से समाज की विद्वत शक्ति अपने कार्य के साथ जुड़ती है। आयाम की सांगठनिक संरचना को सक्रिय करने तथा गति देने हेतु चल रहे कार्य की समीक्षा करने तथा आगामी कार्य योजना पर विचार करने के उद्देश्य से वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया है।
विद्या भारती की ओर से प्रदेश के प्रमुख व सह प्रमुखों की महत्वपूर्ण बैठक सेवाधाम जवाहर नगर सेक्टर 04 जयपुर राजस्थान में आयोजित किया गया है, जहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर भी वृहद चर्चा होगी।
उल्लेखनीय है कि ज्योतिषाचार्य डॉ नीलेश शर्मा काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री भी है साथ ही आयुष विश्वविद्यालय के अंतर्गत संस्कृत के प्रोफेसर हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.