दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग में कार्यरत प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता को लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में निगम आयुक्त द्वारा 17 मार्च 2026 को आदेश जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार, निगम की सामान्य सभा के दौरान वार्ड क्रमांक 57 के पार्षद सरस कुमार निर्मलकर द्वारा शिकायत की गई थी कि उनके वार्ड के सफाई कर्मचारी 9 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक कार्य से अनुपस्थित रहे। इस मामले में प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया था।
प्राप्त जवाब में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने तथा कार्यों के समुचित निरीक्षण एवं नियंत्रण में लापरवाही पाए जाने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि के दौरान श्री गुप्ता को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा तथा उनका मुख्यालय राजस्व विभाग निर्धारित किया गया है। बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध रहेगा।
निगम प्रशासन की इस कार्रवाई को कार्य में लापरवाही के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.