बड़ी ख़बरें

भिलाई में ब्रह्माकुमारीज के 90वें नवदशकोत्सव पर मीडिया परिचर्चा आयोजित

91918032026142437whatsappimage2026-03-18at7.53.10pm.jpeg

 

Image after paragraph

भिलाई। अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संस्था ब्रह्माकुमारीज द्वारा 90वें नवदशकोत्सव के उपलक्ष्य में सेक्टर-7 स्थित पीस ऑडिटोरियम में मीडिया परिचर्चा एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भिलाई सेवा केंद्रों की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने संस्था की स्थापना और 90 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था की शुरुआत वर्ष 1936 में सिंध (पाकिस्तान) में ब्रह्मा बाबा द्वारा परमात्म प्रेरणाओं के आधार पर हुई थी। उन्होंने बताया कि ब्रह्मा बाबा ने अपनी संपूर्ण संपत्ति माताओं एवं बहनों के ट्रस्ट को समर्पित कर इस आध्यात्मिक यज्ञ की नींव रखी।
उन्होंने कहा कि आज ब्रह्माकुमारीज संस्था 140 से अधिक देशों में 8000 से ज्यादा सेवा केंद्रों के माध्यम से राजयोग मेडिटेशन, सकारात्मक जीवनशैली और तनाव प्रबंधन जैसी सेवाएं निःशुल्क प्रदान कर रही है। संस्था में नारी शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि माताएं और बहनें निस्वार्थ सेवा और स्नेह से समाज को सशक्त बना रही हैं।

Image after paragraph

इस अवसर पर वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी प्राची दीदी ने मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अपने दैनिक कार्य के दौरान नकारात्मक खबरों के प्रभाव से स्वयं को अलग (डिटैच) रखते हुए संतुलित जीवन जीना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि यदि व्यक्ति अपनी भूमिका से बाहर नहीं निकलता, तो वह नकारात्मकता से प्रभावित हो सकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित मीडिया सदस्यों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया, जिसमें उन्हें मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कराया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रेरणादायक स्लोगन वाले बैज प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें मीडिया सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डिवाइन ग्रुप के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति के रूप में स्वागत नृत्य भी प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थितजनों का मन मोह लिया। अंत में संस्था की सेवाओं पर आधारित एक प्रेरणादायक वीडियो का प्रदर्शन किया गया और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.