होम / दुर्ग-भिलाई / कांग्रेस ने किया नजरअंदाज, सपा में बने दुर्ग शहर अध्यक्ष
दुर्ग-भिलाई
-जमीनी नेता शेख रज्जाक के अध्यक्ष बनने पर लगा बधाईयों का तांता
दुर्ग। दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अलावा सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कांग्रेस द्वारा कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है, लेकिन कार्यकारिणी की इन सुचियों में कांग्रेस के कुछ जमीनी व सक्रिय कार्यकर्ताओं के नाम नदारत है। ऐसे कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में इसे अपने उपेक्षा से जोड़कर देख रहे है। लिहाजा उनकी कांग्रेस से नाराजगी और दूसरे राष्ट्रीय राजनीतिक दल का दामन थामना स्वाभाविक है। इन सबके बीच दुर्ग कांग्रेस में बड़ा नाम रहे शेख रज्जाक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और उन्होने समाजवादी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कर ली है। सपा ने शेख रज्जाक के जनहित में किए गए कार्यों एवं उनके संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें न केवल हाथों हाथ लिया, बल्कि दुर्ग शहर अध्यक्ष के बड़े ओहदे पर उन्हें बैठाकर स्थानीय राजनीति में संगठन को मजबूत करने का कदम बढ़ाया है। शेख रज्जाक की यह नियुक्ति सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश एवं छग प्रदेश अध्यक्ष नवीन गुप्ता की सहमति व दुर्ग जिला अध्यक्ष कौसर खान की अनुशंसा पर की गई है। इसके अलावा सपा ने बहुरुद्दीन खान को पार्टी का दुर्ग विस अध्यक्ष नियुक्त कर आगामी दिनों में पार्टी के विस्तार का बड़ा संदेश दिया है। कांग्रेस से नाता तोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए शेख रज्जाक की सक्रिय व जमीनी नेता के रुप में पहचान है। वे दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गया पटेल के अध्यक्षीय कार्यकाल में महामंत्री के बड़े पद को सुशोभित कर चुके है। विस चुनाव-2023 के पूर्व उन्हें तात्कालीन विधायक अरुण वोरा और तात्कालीन महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा कांग्रेस पार्टी में प्रवेश दिलाया गया था। कांग्रेस में रहते हुए शेख रज्जाक ने जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाकर जनता को राहत दिलाने का भरसक प्रयास किया गया था। इन मुद्दो में पंडित रविशंकर स्टेडियम के बाहरी हिस्से में नगर निगम द्वारा संचालित कचरा कलेक्शन सेंटर की अन्यत्र शिफ्टिंग, स्टेडियम का जीर्णोद्धार के अलावा अन्य मूलभूत सुविधाएं शामिल है। जिसकी वजह से उनकी जनता के बीच विशेष छवि बनी हुई है। बहरहाल वर्तमान में दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के धीरज बाकलीवाल अध्यक्ष है। उनकी कार्यकारिणी के अलावा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में भी जनहितैषी नेता शेख रज्जाक को कांग्रेस द्वारा जगह देना मुनासिब नही समझा गया। उनके कांग्रेस ेसे नाता तोड़कर समाजवादी पार्टी में प्रवेश को इसी नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त दुर्ग शहर अध्यक्ष शेक रज्जाक ने सपा में नया दायित्व मिलने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है। उस विश्वास पर मैं खरा उतरने का प्रयास करुंगा और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने मजबूती से कार्य करुंगा। उन्होने जनता की समस्याओं के निराकरण को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि जनहित के मुद्दे पर पहले भी संघर्षरत रहे है। आगे भी उनका यह संघर्ष जारी रहेगा। समाजवादी पार्टी द्वारा शेख रज्जाक को दुर्ग शहर अध्यक्ष और बहुरुद्दीन खान को दुर्ग विस अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उन्हें पार्टी के दुर्ग जिला अध्यक्ष कौसर खान, शिवकुमार बंजारे, तिलक ठाकुर, रज्जू वर्मा, संतोष कुमार, रोशन लाल, अश्वनी कुमार के अलावा अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.