होम / बड़ी ख़बरें / कसारीडीह-बोरसी मंडल का प्रशिक्षण वर्ग अग्रसेन भवन में संपन्न हुआ
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महा अभियान 2026 के अंतर्गत दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। इस कड़ी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मध्य मंडल एवं कसारीडीह-बोरसी मंडल का प्रशिक्षण वर्ग अग्रसेन भवन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा ध्वजारोहण के साथ हुई। प्रशिक्षण वर्ग सात सत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। उद्घाटन सत्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, जिला महामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोरा, उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार एवं राजीव पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि जगन्नाथ पाणिग्रही ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को अनुशासित बनाना और संगठन की नीति-रीति से अवगत कराना प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो संगठन की विचारधारा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि संगठनात्मक गतिविधियों में दक्षता और कुशल नेतृत्व का निर्माण प्रशिक्षण से ही संभव है। उन्होंने पार्टी के इतिहास, विचारधारा और संगठनात्मक यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भाजपा की जड़ें भारतीय जनसंघ से जुड़ी हैं, जिसकी स्थापना डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य किया है, जिसके कारण आज यह विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राजनीतिक संगठन बनकर उभरी है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बंटी चौहान एवं कौशल साहू ने भी अध्यक्षीय उद्बोधन दिया तथा वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर दोनों मंडलों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.