अपराध

एलपीजी कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर एवं उपकरण जप्त 

16418032026112931whatsappimage2026-03-18at4.58.00pm.jpeg

-एलपीजी की जिले में पर्याप्त उपलब्धता, खाद्य विभाग द्वारा नियमानुसार बुकिंग की अपील
बिलासपुर।
जिले में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के विरुद्ध खाद्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई की गई। शहर के मधुबन, दयालबंद क्षेत्र में मुक्तिधाम के पास की गई इस छापामार कार्रवाई में भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर एवं संबंधित उपकरण जप्त किए गए। खाद्य नियंत्रक ने कहा कि अवैध भंडारण के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी, उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और बुकिंग नियमानुसार करें। 
आज खाद्य विभाग की टीम द्वारा की गई कार्यवाही में मौके पर पहुंचकर जांच के दौरान 14.2 किलोग्राम के 100 घरेलू गैस सिलेंडर , 5 किलोग्राम के 263 गैस सिलेंडर, चूल्हा बर्नर, 8 बोरियों में
रेगुलेटर,6 कार्टून एवं 25 नग खुले में, प्रेशर वॉल 25 नग (5-5 के बंडल में) जप्त किए गए। यह पूरी सामग्री अवैध रूप से भंडारित कर कालाबाजारी के उद्देश्य से रखी गई थी। विभाग द्वारा मौके पर ही सभी वस्तुओं को जप्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।  विशेष अभियान के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। 
   खाद्य विभाग द्वारा जिले में एलपीजी वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत अब तक 8 प्रकरणों में 310 से अधिक सिलेंडर जप्त किए जा चुके हैं। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से अवैध कारोबारियों में हड़कंप है। खाद्य नियंत्रक श्री अमृत कुजूर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी 35 गैस एजेंसी में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है,उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे घबराएं नहीं और नियमानुसार बुकिंग कर निर्धारित दरों पर ही गैस सिलेंडर प्राप्त करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कालाबाजारी या अवैध भंडारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग की टीमें लगातार निगरानी एवं जांच कर रही हैं। शिकायत मिलने पर तत्काल छापामार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग के नियंत्रक द्वारा आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी,अधिक मूल्य पर बिक्री या अवैध भंडारण की जानकारी मिलने पर प्रशासन को इसकी सूचना दें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.