बड़ी ख़बरें

स्वदेशी मेला में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

17518032026112320whatsappimage2026-03-18at4.50.42pm.jpeg

-स्थानीय उत्पाद खरीदें, अपने उद्यमियों को सशक्त करें: विधायक ललित चंद्राकर 

Image after paragraph


दुर्ग। गत दिवस, जयंती स्टेडियम, भिलाई में आयोजित “स्वदेशी मेला 2026” में दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए और स्वदेशी उत्पादों का आनंद लेते हुए मेले की विविध गतिविधियों का अवलोकन किया। विधायक ने प्रदर्शित स्टालों का सघन निरीक्षण किया, उद्यमियों-कलाकारों से संवाद कर उनके नवाचारों और उत्पादों की जानकारी ली तथा स्वदेशी को अपनाने के संकल्प को दोहराया।
श्री चंद्राकर ने कहा, “स्वदेशी केवल वस्तु नहीं, आत्मनिर्भरता का विचार है। जयंती स्टेडियम का यह मंच हमारे स्थानीय कारीगरों, महिला स्व-सहायता समूहों, स्टार्ट-अप्स और पारंपरिक शिल्पियों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ता है। यहाँ की गुणवत्ता, विविधता और प्रस्तुति देखकर गर्व होता है। मैं सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह करता हूँ कि ‘वोकल फॉर लोकल’ को व्यवहार में लाएँ—स्थानीय उत्पाद खरीदें, अपने उद्यमियों को सशक्त करें।”
उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के मेलों से न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलती है, बल्कि युवा उद्यमियों को मंच, प्रशिक्षण और बाजार भी मिलता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनप्रतिनिधि के रूप में स्वदेशी उद्यमों को प्रोत्साहन, कौशल विकास और विपणन सहयोग के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
इस अवसर पर राजनांदगांव लोकसभा के सांसद संतोष पाण्डेय, प्रांत संयोजक जगदीश पटेल, संयोजक अजय भसीन, सह-संयोजक भोजराज सिन्हा, श्रीमती दिव्या भसीन, श्रीमती सरोजिनी पानीग्रही एवं श्रीमती सुमन कनोजिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जनप्रतिनिधि, उद्यमी, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि और शहरवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.