होम / बड़ी ख़बरें / साजा शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में निजी क्लिनिक चलाने का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ शिकायत
बड़ी ख़बरें
साजा। साजा तहसील मुख्यालय स्थित शासकीय स्वास्थ्य केंद्र परिसर में निजी क्लिनिक संचालित करने और मरीजों से पैसे लेकर इलाज करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बेमेतरा को लिखित शिकायत सौंपकर जांच की मांग की गई है।
प्राप्त आवेदन के अनुसार आरोप लगाया गया है कि शासकीय चिकित्सक डॉ. शिवा साहू एवं डॉ. पूर्णेन्दु साहू द्वारा स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही निजी चिकित्सा व्यवसाय संचालित किया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि दूर-दराज से आने वाले मरीज, जो शासकीय अस्पताल में निःशुल्क इलाज की उम्मीद से पहुंचते हैं, उनसे इलाज के नाम पर पैसे लिए जाने की बात सामने आ रही है।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों से फीस लेकर उपचार किया जा रहा है तथा कई मरीजों को आगे इलाज के लिए दुर्ग, रायपुर और अन्य स्थानों के निजी चिकित्सकों के पास जाने की सलाह भी दी जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं की मंशा प्रभावित हो रही है और जरूरतमंद मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
शिकायतकर्ताओं ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित चिकित्सकों तथा उन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बेमेतरा से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर जांच कराई जाएगी और यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता आयुष शर्मा ,राहुल दूबे,भगवान दास इंदल वर्मा, युराज वर्मा उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.