दुर्ग। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 403 ग्राम अफीम, लाखों रुपये की नगदी तथा मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि कुम्हारी स्थित खारुन ग्रीन कॉलोनी गेट नंबर 02 के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से अफीम रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 403 ग्राम अफीम बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के पास से 14 लाख 46 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। कुल मिलाकर करीब 16 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पुलिस ने जब्त की है।
पुलिस ने आरोपी की पहचान गुरमेल सिंह (70 वर्ष) निवासी खारुन ग्रीन कॉलोनी हाउस नंबर 50, कुम्हारी, जिला दुर्ग के रूप में की है। आरोपी के खिलाफ थाना कुम्हारी में NDPS एक्ट की धारा 18(ग), 27(क) और 29 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई में थाना कुम्हारी के उप निरीक्षक सहित आरक्षक किरण, आरक्षक सचिन सिंह और अन्य पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध क्रय-विक्रय या तस्करी से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.