बड़ी ख़बरें

दुर्ग नगर निगम का 580.12 करोड़ का बजट पेश, विकास और नागरिक सुविधाओं पर विशेष फोकस

79617032026121852whatsappimage2026-03-17at5.31.11pm.jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग की सामान्य सभा में महापौर अलका बाघमार ने वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया। लगभग 580.12 करोड़ रुपये के इस बजट को शहर के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर केंद्रित बताया गया। इस बजट को 5 लाख 20 हजार रु का लाभ होने वाला बजट बताया गया हैं । महापौर ने कहा कि यह बजट जनता की उम्मीदों और शहर के भविष्य के विकास का बजट है।
सभा में सभापति, महापौर परिषद के सदस्य, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि नगर निगम की शहरी सरकार का यह दूसरा बजट वर्ष है और यह विश्वास, विकास और जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और आधुनिक बनाने के संकल्प के साथ निगम लगातार कार्य कर रहा है।
-पिछले वर्ष के प्रमुख विकास कार्य
महापौर ने विभागवार जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष शहर में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए गए या प्रगति पर हैं।
लोक कर्म विभाग ...
लोक कर्म विभाग के माध्यम से शहर में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई।
विभिन्न वार्डों में 178.39 लाख रुपये से पेवर ब्लॉक कार्य
200 लाख रुपये की लागत से सीएनडी वेस्ट प्लांट (वेस्ट टू बेस्ट)
319.76 लाख रुपये से सिकोला नाला निर्माण
1611.38 लाख रुपये की लागत से इंदिरा मार्केट में मल्टीलेवल पार्किंग
481.49 लाख रुपये से साइंस कॉलेज के पास केनाल लिंक रोड
धमधा मार्ग से रायपुर नाका अंबर ब्रिज तक सड़क चौड़ीकरण
युवाओं के लिए 1142.28 लाख रुपये से भव्य नालंदा परिसर निर्माण
स्वच्छता के लिए वार्ड 54, 57 व 58 में एसएलआरएम सेंटर निर्माण
इसके अलावा 15वें वित्त आयोग से कई विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनमें फिल्टर प्लांट में सोलर सिस्टम लगाने का कार्य भी शामिल है।
जलप्रदाय विभाग ..
शहर में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं।
शिक्षक नगर में 198.02 लाख रुपये से नई पानी टंकी का निर्माण
इंटेकवेल और फिल्टर प्लांट के लिए 291 लाख रुपये से नए पंप खरीदे गए
पुलगांव, बोरसी, चंडी मंदिर, मिनीमाता चौक सहित कई क्षेत्रों में पाइपलाइन विस्तार
42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का नवीनीकरण
पुलगांव नाला में 30 एमएलडी और उरला शंकर नाला में 47 एमएलडी एसटीपी का निर्माण शुरू
वार्ड 59 और 60 में 24×7 जलप्रदाय योजना प्रस्तावित
महापौर ने कहा कि भविष्य में शोधित पानी को औद्योगिक इकाइयों को उपलब्ध कराने पर भी विचार किया जाएगा।
विद्युत विभाग ..
शहर में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई कार्य किए गए।
15वें वित्त आयोग से एलईडी स्ट्रीट लाइट स्थापना
विभिन्न वार्डों में हाईमास्ट लाइट लगाई गई
कई वार्डों में पार्षद निधि से प्रकाश व्यवस्था सुधार कार्य
महापौर ने नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव और अन्य जनप्रतिनिधियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Image after paragraph

सफाई व्यवस्था के लिए नई मशीनें ..
नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 6.88 करोड़ रुपये की लागत से कई आधुनिक मशीनें खरीदी हैं, जिनमें शामिल हैं—
2 कम्पेक्टर
2 रोड स्वीपर
जेटिंग मशीन
ट्रक माउंटेड रोड स्वीपर
200 ट्विन बिन
72 स्टील ट्राइसाइकिल आदि।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई ..
अतिक्रमण विभाग ने शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाया।
इंदिरा मार्केट में अवैध कपड़ा व चप्पल बाजार हटाया गया
धमधा नाका, पुलगांव, बोरसी, सिकोला बाजार, शिक्षक नगर सहित कई क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।
राजस्व में वृद्धि ..
नगर निगम के राजस्व विभाग ने पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर वसूली की है।
पिछले वर्ष लक्ष्य 38.83 करोड़ था
फरवरी तक 34.58 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी थी
नए वित्तीय वर्ष के लिए लक्ष्य 47.78 करोड़ रुपये निर्धारित
साथ ही आगामी वर्ष में हर मकान पर क्यूआर कोड आधारित टैक्स सिस्टम लागू किया जाएगा ताकि नागरिक मोबाइल से ही टैक्स जमा कर सकें।
बाजार विभाग की उपलब्धियां ..
विज्ञापन शुल्क, यूजर चार्ज और किराये से 6 करोड़ रुपये की आय
राजेंद्र पार्क के पास हाइजीनिक फूड पार्क विकसित
शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर डिजिटल एलईडी स्क्रीन लगाई गई
2026-27 के बजट की मुख्य घोषणाएं ..
महापौर ने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 580.12 करोड़ रुपये का बजट अनुमान रखा गया है।
राजस्व आय – 184.35 करोड़
पूंजीगत आय – 395.77 करोड़
राजस्व व्यय – 184.33 करोड़
पूंजीगत व्यय – 396.75 करोड़
इस प्रकार बजट में लगभग 5.20 लाख रुपये का लाभ अनुमानित है।
प्रमुख योजनाएं ...
15वें वित्त आयोग से नाला-नाली निर्माण – 5 करोड़
अमृत मिशन के तहत एसटीपी निर्माण – 63.50 करोड़
नगरोत्थान योजना से सड़क निर्माण – 30 करोड़
इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग – 9 करोड़
सिकोला नाला सुदृढ़ीकरण – 3 करोड़
रेन वाटर हार्वेस्टिंग – 50 लाख
नालंदा परिसर – 2 करोड़
पानी टंकी निर्माण – 18 करोड़
प्रधानमंत्री आवास योजना – 18.5 करोड़
पाइपलाइन विस्तार – 5 करोड़
उद्यान विकास और वृक्षारोपण – 3.90 करोड़
विकास के लिए ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार का सहयोग
महापौर ने कहा कि शहर के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव तथा अन्य जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पक्ष-विपक्ष के सभी पार्षदों को साथ लेकर शहर के विकास के कार्य किए जा रहे हैं।
“खुशहाली और समृद्धि का बजट”
महापौर अलका बाघमार ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि वर्ष 2026-27 का बजट शहर की खुशहाली, समृद्धि और विकास का बजट है। यह बजट जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने और शहर को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.