होम / दुर्ग-भिलाई / इमाम, जायरीने हज और बच्चों का किया इस्तकबाल
दुर्ग-भिलाई
-शेर-ए-ख़ुदा मस्जिद में तरावीह की नमाज़ में ख़त्म-ए-कुरआन मुकम्मल
भिलाई। शेर-ए-ख़ुदा मस्जिद औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड भिलाई में रमज़ानुल मुबारक के मुकद्दस महीने में तरावीह की नमाज़ के दौरान ख़त्म-ए-कुरआन ख़ुशगवार और रूहानी माहौल में मुकम्मल किया गया। इस मुबारक मौके पर मस्जिद के इमाम व ख़तीब हाफिज़ ताज़ीम अहमद एवं नायब इमाम आसिफ रज़ा का मस्जिद कमेटी की तरफ से नजराना पेश किया गया।
पूरा प्रोग्राम हाजी मोहम्मद ताहिर सिद्दीकी की सदारत में सुकून और तमाम इंतज़ाम के साथ हुआ। इस दौरान इस साल हज पर जाने वाले जायरीनों का इस्तक़बाल शॉल व गुलपोशी से किया गया। वहीं मस्जिद मे एतेकाफ़ पर बैठे हुऐ नमाजियो का गुलपोशी व शॉल दे कर इसतक़बाल किया। बच्चो की गुलपोशी की गई और कपड़े और तोहफे देकर हौसला अफजाई की गई। प्रोग्राम का संचालन हाजी एम. एच. सिद्दीकी ने बखूबी अंजाम दिया। इस मौके पर कमेटी की ओर से शमीम सिद्दीकी, जावेद खान, मेराज अहमद खान, फ़िरोज़ अहमद, शेख निजामुद्दीन, अबरार रज़ा, सुब्हान अंसारी, असद, समर तमाम सदस्यों की भागीदारी रही।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.