दुर्ग-भिलाई

माथुर की किताबों के विमोचन में भागीदारी दी दुर्ग-भिलाई के साहित्यकारों ने

487170320261052491000998597.jpg

-वयोवृद्ध लेखिका के रचनाकर्म को सराहा लोगों ने, काव्यगोष्ठी में पढ़ी अपनी रचनाएं
भिलाई।
खनिज नगरी दल्ली राजहरा की 82 वर्षीय वरिष्ठ साहित्यकार शिरोमणि माथुर की पांच किताबों का विमोचन वहीं के माथुर सिनेप्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में हुआ। जिसमें प्रदेश भर के साहित्यकारों के साथ दुर्ग-भिलाई के कलमकारों ने भी अपनी भागीदारी दी।
आयोजन में श्रीमती माथुर की चल रे मनवा हद के पार, अंतर ध्वनि,समय की पुकार, अभी नहीं तो कभी नहीं और स्वर्णिम रश्मियां का विमोचन छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) राकेश पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) सुरेश कुमार चंद्रवंशी ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप उपस्थित थे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष दुर्ग के उद्योगपति, समाजसेवी तथा साहित्य एवं संगीत प्रेमी कैलाश जैन ‘बरमेचा’के नेतृत्व में दुर्ग-भिलाई से 100 से ज्यादा साहित्यकारों ने अपनी भागीदारी दी। इस दौरान हुई काव्य गोष्ठी में डॉ. रौनक जमाल, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. संजय दानी, बृजेश मलिक, नावेद रज़ा दुर्गवी, सत्या चंद्राकर, ओमवीर करण, शुचि भवि, माला सिंह, सोनिया सोनी, शशि प्रभा गुप्ता, मिताली वर्मा, एन.एल. मौर्य, टी.एन. कुशवाहा, इस्माइल आज़ाद, आलोक नारंग, आलोक राय, प्रकाश चंद्र मंडल, डॉ. नौशाद सिद्दीकी, डॉ. यशवंत सूर्यवंशी, तरुण पटेल, हाजी ताहिर, बैकुंठ महानंद सहित अनेक कवियों ने अपनी भावपूर्ण रचनाओं से वातावरण को साहित्यिक ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम का संचालन सुनील श्रीवास्तव, नावेद रज़ा दुर्गवी और प्रखर दुबे ने किया। अंत में रश्मि अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.