
दुर्ग। जिला भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत सिकोलापटरी पार मंडल द्वारा अग्रसेन भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठनात्मक गतिविधियों और विचारधारा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत उद्बोधन के साथ हुआ। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, अनुशासन और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं।
प्रशिक्षण वर्ग में दुर्ग महापौर श्रीमती अलका बाघमार विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की कार्यप्रणाली, सेवा कार्यों और जनसंपर्क को मजबूत करने के महत्व पर प्रकाश डाला तथा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण वर्ग के दौरान जिले से आए वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को सात स्तरीय प्रशिक्षण दिया। इसमें संगठन की कार्यप्रणाली, भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, कार्यकर्ता की भूमिका, जनसंपर्क और संगठन विस्तार जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी, पार्षदगण, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला संगठन के निर्देशानुसार प्रशिक्षण वर्ग को आवासीय स्वरूप देते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन भवन में रात्रि विश्राम भी किया, जिससे संगठनात्मक संवाद, आपसी समन्वय और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी जुड़ाव को और अधिक मजबूती मिली।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.