होम / बड़ी ख़बरें / पाप मोचनी एकादशी को पुरई परिक्षेत्र के ग्राम हनोदा में मनाई गई कर्मा जयंती
बड़ी ख़बरें
-हनोदा ग्रामीण साहू संघ का हर एक सदस्य एवं पदाधिकारी जयंती पर रहे समर्पित
-शिविर में 75 युवाओं ने रक्तदान किया
दुर्ग। पाप मोचनी एकादशी के दिन जन्म लेने वाली साहू समाज की आराध्य देवी भक्त शिरोमणि माता कर्मा की परिक्षेत्रीय स्तरीय दो दिवसीय कर्मा की 1010 वीं जयंती पर 14 मार्च को समाज की महिलाओं ने झांकी के साथ कलश यात्रा निकाली।15 मार्च को पाप मोचनी एकादशी के दिन ग्रामीण साहू संघ हनोदा के सहयोग से ग्राम हनोदा में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पुरई परिक्षेत्र में बसे इस गांव के समाज का इस कर्मा जयंती आयोजन में उल्लेखनीय पहल ये रही कि समाज के आव्हान पर रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़चढ़ कर अपना योगदान दिया। रक्तदान करने वाले युवाओं को समाज की ओर से हेल्मेट प्रदान किया गया। शिविर में 75 युवाओं ने रक्तदान किया। शिक्षा के क्षेत्र में बारह गांवों के इस परिक्षेत्र की इकाइयों के प्रथम श्रेणी में चयनित प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। सम्मान की इस कड़ी में सेना के सेवानिवृत्त सैनिकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों के साथ समाज के लिए हमेशा योगदान दे रही महिलाएं भी हिस्सेदार बनीं। ग्रामीण साहू संघ हनोदा के अध्यक्ष राजेश साहू और पुरई परिक्षेत्र के अध्यक्ष लोकनाथ साहू ने कहा कि रक्तदान शिविर में जिन युवाओं की भागीदारी रही है विषम परिस्थितियों में उनके परिवार को रक्त की आवश्यकता पड़ी तो सहयोग के लिए परिक्षेत्र साहू संघ पुरई साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने जयंती में महिलाओं की सहभागिता की प्रशंसा करते हुए सभी को समाज की हर गतिविधि में समर्पित रहकर काम करने का संदेश दिया। कर्मा जयंती में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामशिला साहू, प्रदेश साहू संघ के रमेश साहू, तहसील अध्यक्ष पूसउराम साहू और पुरई परिक्षेत्र के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.