खास खबरें

भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, कार्यकर्ता सृजन को बताया संगठन की ताकत

686150320261355071000990820.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत गंजपारा सदर मंडल का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग बायपास रोड स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के ध्वजारोहण के साथ हुई।
उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव, लोकसभा सांसद विजय बघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, जिला महामंत्री विनोद अरोरा, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह परिहार, मनोज सोनी, सरिता मिश्रा, अशोक राठी, मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री गायत्री वर्मा, मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा तथा मंडल महामंत्री राकेश दुग्गड सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के सृजन का मुख्य आधार है। इससे कार्यकर्ताओं को विचारधारा की स्पष्टता, संगठन की कार्यपद्धति और समाज के प्रति सेवा का भाव सीखने का अवसर मिलता है। जब ये तीनों गुण किसी कार्यकर्ता में आते हैं, तब वह केवल कार्यकर्ता नहीं बल्कि समाज परिवर्तन का माध्यम बन जाता है।
लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद, सेवा और समर्पण की भावना से प्रेरित विचारधारा पर आधारित संगठन है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के दर्शन के अनुरूप पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।

Image after paragraph

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, अनुशासन और सेवा भावना से परिचित कराना है।
प्रशिक्षण वर्ग में सात अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने मार्गदर्शन देते हुए कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यों में कुशल और निपुण बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री राकेश दुग्गड ने किया तथा आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष पूनम यादव ने किया। प्रशिक्षण वर्ग में मंडल क्षेत्र के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.