दुर्ग। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आपापुरा स्थित भौईपारा इलाके में शनिवार सुबह एक किराए के मकान में पिता और पुत्र के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला जहर सेवन कर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान 70 वर्षीय अरुण टंडिया और उनके 35 वर्षीय बेटे पंकज टंडिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों कुछ महीने पहले ही भौईपारा इलाके में किराए के मकान में रहने आए थे। इससे पहले वे शहर के किसी अन्य क्षेत्र में रहते थे।
जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। आसपास के लोगों ने दरवाजा खटखटाकर आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के पार्षद को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलने पर पार्षद ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो कमरे के अंदर पिता और बेटे दोनों के शव पड़े मिले। बताया जा रहा है कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.