होम / बड़ी ख़बरें / विधि मंत्री गजेंद्र यादव को अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के प्रांतीय अधिवेशन में किया आमंत्रित
बड़ी ख़बरें
दुर्ग/रायपुर। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत के आगामी प्रांतीय अधिवेशन के संबंध में परिषद के पदाधिकारियों ने प्रदेश के विधि मंत्री गजेन्द्र यादव से भेंट कर उन्हें अधिवेशन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रदेश महामंत्री धर्मेश श्रीवास्तव एवं दुर्ग जिला अध्यक्ष दीपेंद्र देशमुख के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले प्रांतीय अधिवेशन में शामिल होने हेतु विधि मंत्री को आमंत्रण पत्र सौंपा।
इस अवसर पर विधि मंत्री गजेंद्र यादव ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए प्रांतीय अधिवेशन में रायपुर पहुंचकर शामिल होने की सहमति प्रदान की। उन्होंने अधिवक्ता परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है और ऐसे अधिवेशन से विधि क्षेत्र में सकारात्मक संवाद को बढ़ावा मिलता है।
इस दौरान परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष सोनी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य समीर त्रिपाठी, शक्ति जिले के अध्यक्ष चितरंजन पटेल, दुर्ग जिला महामंत्री राजेश महादिक तथा कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.