होम / बड़ी ख़बरें / चंदखुरी में गौसेवा की पहल: सरपंच कविता ठाकुर की मौजूदगी में गौधाम का हुआ शुभारंभ
बड़ी ख़बरें
.jpeg)
अंडा, (मोरज देशमुख)। ग्राम पंचायत चंदखुरी में गौवंश की सेवा और संरक्षण के उद्देश्य से गौधाम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर गांव में एक सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, महिला समूहों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य आशा विक्की मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती कविता ठाकुर की मौजूदगी में गौधाम का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही जनपद सदस्य गोपाल यादव भी कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए। अतिथियों ने गौधाम का शुभारंभ कर गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि दुर्ग जिला पंचायत आशा विक्की मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि गौधाम की स्थापना से गांव में घूमने वाले गौवंश को सुरक्षित आश्रय मिलेगा और उनकी बेहतर देखभाल हो सकेगी। उन्होंने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इस दिशा में ग्राम पंचायत का यह प्रयास सराहनीय है।
इस अवसर पर जागृति महिला स्व सहायता समूह की सदस्याएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। उन्होंने गौधाम के संचालन और गौवंश की सेवा में सहयोग देने की बात कही। कार्यक्रम में गांव के कई गणमान्य नागरिक और ग्रामीणजन मौजूद रहे। सभी ने ग्राम पंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गौधाम बनने से गांव में गौवंश संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और पशुओं की देखभाल बेहतर तरीके से हो सकेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.