होम / बड़ी ख़बरें / 17 मार्च को विधानसभा घेराव की तैयारी को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित , धीरज ने कहा - भाजपा से त्रस्त से है जनता
बड़ी ख़बरें

दुर्ग। कांग्रेस पार्टी द्वारा आगामी 17 मार्च को रायपुर में प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
यह विधानसभा घेराव कार्यक्रम मनरेगा बचाव संग्राम, जनहित के मुद्दों, प्रदेश में बढ़ती अराजकता, नशाखोरी एवं अफीम की अवैध खेती के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जाएगा। बैठक में इन मुद्दों को लेकर जनजागरण करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।
बैठक की प्रभारी के रूप में श्रीमती सीमा वर्मा उपस्थित रहीं। इस दौरान सुश्री नीति लोधी भी विशेष रूप से बैठक में शामिल हुईं और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की सफलता के लिए संगठित होकर कार्य करने का संदेश दिया।
बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की गई। बूथ कमेटी एवं बीएलए-2 को मतदाता सूची के अवलोकन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, साथ ही वार्ड एवं मंडल स्तर पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों को समन्वयक के रूप में नियुक्त करने का एजेंडा भी बैठक में शामिल रहा, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
इस अवसर पर दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि प्रदेश में जनहित के मुद्दों की लगातार अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं प्रदेश में बढ़ती अराजकता, नशाखोरी और अफीम की अवैध खेती गंभीर चिंता का विषय है।
धीरज बाकलीवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज उठाती रही है और 17 मार्च को रायपुर में होने वाले विधानसभा घेराव के माध्यम से इन जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में रायपुर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
इस दौरान प्रभारी सीमा वर्मा, नीति लोधी, प्रतिमा चंद्राकर, आर.एन. वर्मा, दीपक दुबे, रत्न नारनदेव, राजेश यादव, अल्ताफ अहमद, देवश्री साहू, मनीषा बघेल, गुरदीप भाटिया, आनंद कपूर ताम्रकार, सुशील भारद्वाज, अनूप वर्मा, राजू भाटिया, अजय शर्मा, अब्दुल गनी, रायसिंह डिकोला, प्रकाश जोशी, पोषण साहू, दुष्यंत देवांगन, राहुल शर्मा, जगमोहन ढीमर, जमुना साहू, संजय बत्रा, मुकेश साहू, राकेश यादव, मनदीप सिंह भाटिया, मुकेश राठी, भूपेंद्र सेन, खुर्शीद अहमद, वेंकट राव शास्त्री, धनंजय साहू, दीपक जैन, सुरेंद्र सिंह राजपूत, नंदकिशोर शर्मा, देव सिन्हा , ओमप्रकाश जोशी, सुमित घोष, राजकुमार वर्मा, रवि कोसरिया, राजा विक्रम बघेल, राकेश साहू, विमल यादव , संघर्ष हिरवलकर एवं नंदा राउत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.