खास खबरें

15 मार्च को छत्तीसगढ़ ठेठवार (यादव) समाज पाटन राज का वार्षिक सम्मेलन

766140320261008071000985710.jpg

पाटन। छत्तीसगढ़ ठेठवार (यादव) समाज पाटन राज का वार्षिक सम्मेलन 15 मार्च 2026, रविवार को ग्राम तर्रा (लोहरसिंग) स्थित लताकुंज परिसर में आयोजित किया जाएगा। समाज के पाटन राज मीडिया प्रभारी बलराम यादव  ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी समाज का वार्षिक सम्मेलन तर्रा की पावन धरा पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे आराध्य देव भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ होगी। इसके बाद 10:30 बजे अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन होगा। प्रातः 11 बजे समाज के अध्यक्ष द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे पुरस्कार वितरण कार्यक्रम रखा गया है, जबकि दोपहर 1 बजे भोजन सत्र आयोजित होगा। दोपहर 2 बजे खुला मंच और दोपहर 3 बजे सामाजिक प्रक्रिया पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम का समापन शाम 5 बजे आभार प्रदर्शन, प्रसाद वितरण के साथ होगा।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ ठेठवार समाज के अध्यक्ष गुलेन्द्र यादव करेंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश (निक्की) भाले, जनपद सदस्य पाटन संतोषी ठाकुर तथा ग्राम पंचायत तर्रा के सरपंच विपीन चंद्राकर उपस्थित रहेंगे।
समाज के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.