होम / बड़ी ख़बरें / जिला प्रशासन का “पर्याप्त स्टॉक, सामान्य सप्लाई” का दावा पूरी तरह फर्जी - डॉ. प्रतीक उमरे
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने दुर्ग में एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि दुर्ग के लाखों घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गहराता एलपीजी सिलेंडर संकट अब असहनीय हो गया है। जिला प्रशासन मात्र आश्वासन दे रही हैं, जबकि जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट है। दुर्ग-भिलाई समेत पूरे जिले में घरेलू सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन के अनिवार्य अंतराल के बावजूद सर्वर डाउन,डिलीवरी में देरी और कालाबाजारी के चलते उपभोक्ता हताश हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जिला प्रशासन का “पर्याप्त स्टॉक, सामान्य सप्लाई” वाला दावा पूरी तरह फर्जी और जनता को गुमराह करने वाला है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें, सर्वर क्रैश और ओटीपी जनरेट न होने की शिकायतें आम हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन स्टॉक की वास्तविक स्थिति छिपाई जा रही है।इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस की सभी एजेंसियों में यही हाल है। यह स्पष्ट रूप से सिस्टम की पूरी तरह चरमरा जाने की स्थिति है। आम जनता आश्वासनों से नहीं,ठोस कार्रवाई से राहत चाहती है। यदि तुरंत कदम नहीं उठाए गए तो हालात बहुत खराब हो जाएंगे।जिला प्रशासन का दावा न केवल गलत है,बल्कि जनता के साथ धोखाधड़ी के समान है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस संकट पर तुरंत संज्ञान लें।जिले में तत्काल अतिरिक्त एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करें,सर्वर सिस्टम को ठीक करवाएँ,कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करें और जिला प्रशासन को निर्देश दें कि वे आश्वासन नहीं, ठोस समाधान दें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.