खास खबरें

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की उपस्थिति में दुर्ग में राष्ट्रीय  लोक अदालत कल

78213032026121412whatsappimage2026-03-13at5.37.51pm.jpeg

पोटफोलियो जज न्यायमूर्ति नरेश कुमार चंद्रवंशी भी करेंगे शिरकत, जिला न्यायालय दुर्ग में उत्साह का वातावरण
दुर्ग।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च शनिवार को जिला न्यायालय दुर्ग एवं उसके अधीनस्थ न्यायालयों में किया जा रहा है।  इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर रमेश सिन्हा राष्ट्रीय लोक अदालत का सुभारंभ करेंगे। वहीं न्यायमूर्ति नरेश कुमार चंद्रवंशी, न्यायाधीश, उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं पोर्टफोलियो जज, जिला दुर्ग की उपस्थिति भी रहेगी। 
मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा लोक अदालत की व्यवस्था को आमजन के लिए अधिक सुलभ, प्रभावी एवं त्वरित न्याय प्रदान करने वाला मंच बनाने के उद्देश्य से निरंतर विशेष बल दिया गया है। उनके मार्गदर्शन में यह सुनिश्चित किया गया है कि न्यायिक अधिकारी प्री-लिटिगेशन तथा लंबित प्रकरणों दोनों में पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए प्रेरित करें, जिससे विवादों का त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण संभव हो सके।
मुख्य न्यायाधीश द्वारा स्वयं दिनांक 26 फरवरी 2026 एवं 11मार्च 2026को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई, तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उनके मार्गदर्शन में जिला न्यायालय दुर्ग द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करते हुए  तैयारियाँ की गई हैं, ताकि माननीय मुख्य न्यायाधीश की दूरदर्शी सोच को पूर्ण रूप से साकार किया जा सके।
मुख्य न्यायाधीश के आगमन से पूरे जिले में विशेष उत्साह एवं सक्रियता का वातावरण है। न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, विभिन्न बैंकों तथा शासकीय विभागों के सहयोग से लोक अदालत को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए गए हैं। इस राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिला न्यायालय दुर्ग सहित परिवार न्यायालय दुर्ग, सिविल न्यायालय भिलाई-3, पाटन, धमधा एवं अन्य न्यायालयों में कुल 39 पीठों का गठन किया गया है, जहाँ विभिन्न प्रकार के प्रकरणों के सौहार्दपूर्ण निराकरण का प्रयास किया जाएगा।
लोक अदालत में समझौता योग्य आपराधिक प्रकरण, दीवानी वाद, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, चेक अनादरण प्रकरण तथा बैंक, विद्युत एवं दूरसंचार से संबंधित प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को रखा जाएगा। न्यायिक अधिकारी पक्षकारों को आपसी सहमति से विवादों का समाधान करने के लिए प्रेरित करेंगे, जिससे समय और संसाधनों की बचत के साथ सामाजिक सौहार्द को भी बढ़ावा मिलेगा।
लोक अदालत के प्रति अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया है। विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों तक लोक अदालत के लाभों की जानकारी पहुँचाने के लिए मोबाइल वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिसके द्वारा लोक अदालत की प्रक्रिया तथा उसके लाभों के बारे में आमजन को जागरूक किया जा रहा है।लोक अदालत के दिन मोबाइल वैन की विशेष व्यवस्था उन पक्षकारों के लिए उपलब्ध रहेगी, जो वृद्धावस्था, बीमारी अथवा अन्य कारणों से न्यायालय में उपस्थित होने में असमर्थ हैं। ऐसी स्थिति में मोबाइल वैन संबंधित पक्षकारों तक पहुँचकर उन्हें लोक अदालत की प्रक्रिया से जोडऩे में सहयोग करेगी, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लोक अदालत के माध्यम से त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण न्याय का लाभ प्राप्त हो सके।
इसके अतिरिक्त आधुनिक तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुए प्रकरणों की पहचान, पक्षकारों से संपर्क तथा प्री-लिटिगेशन मामलों के समाधान की प्रक्रिया को भी सुगम बनाया गया है। लोक अदालत की कार्यवाही भौतिक एवं वर्चुअल दोनों माध्यमों से आयोजित की जाएगी, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के पक्षकार भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिना लंबी यात्रा किए अपने मामलों का निराकरण करा सकेंगे।
कार्यक्रम के अवसर पर न्यायालय परिसर में केन्द्रीय जेल दुर्ग के बंदियों द्वारा तैयार हस्तशिल्प, चित्रकला एवं अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी-सह-विक्रय स्टॉल भी लगाया जाएगा, जिससे उनके कौशल को प्रोत्साहन मिलेगा और पुनर्वास की दिशा में सकारात्मक पहल को बल मिलेगा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किया जाएगा। जिला न्यायालय दुर्ग में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विशेष उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण व्याप्त है, और सभी संबंधित संस्थाएँ इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। माननीय महोदय के आगमन से कार्यक्रम की गरिमा में अभिवृद्धि होगी । यह आयोजन न केवल विवादों के त्वरित समाधान का माध्यम बनेगा, बल्कि न्याय व्यवस्था के प्रति आमजन के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.