.jpeg)
दुर्ग। जिले में अवैध स्क्रैप कारोबार के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 60 टन लोहे का स्क्रैप, तांबा, गैस कटर सेट तथा कई वाहनों को जप्त किया है। पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत एसीसीयू क्राइम ब्रांच दुर्ग तथा थाना जामुल, सुपेला और कुम्हारी की संयुक्त टीमों ने एक साथ कई स्थानों पर दबिश देकर यह कार्रवाई की।
पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना जामुल क्षेत्र के एक परिसर में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से लोहे के कबाड़ का संग्रहण कर उसकी कटिंग कर बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर भारी मात्रा में लोहे का स्क्रैप, पाइप, चैनल, दरवाजे, रॉड और लोहे के कल-पुर्जे बरामद किए। इसके अलावा लगभग 200 किलोग्राम तांबा, गैस कटर सेट और गैस सिलेंडर भी मौके से जब्त किए गए।
मौके पर मौजूद व्यक्तियों से स्क्रैप के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, लेकिन कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद संदेहास्पद संपत्ति मानते हुए पुलिस ने सामग्री को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के प्रावधानों के तहत जप्त कर लिया।

पुलिस ने जिले के अन्य कबाड़खानों में भी जांच की, जहां से बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप, पुराने दोपहिया वाहन और अन्य धातु सामग्री बरामद हुई। संयुक्त कार्रवाई के दौरान कुल लगभग 60 टन लोहे का स्क्रैप, जिसकी कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जा रही है, तीन ट्रक, तीन छोटा हाथी वाहन तथा बड़ी मात्रा में पुराने दोपहिया वाहन और धातु कटिंग उपकरण जप्त किए गए।
इस मामले में पुलिस ने हीरामन साहू, राकेश मिश्रा, समरुद्दीन, श्रीमती राधिका साहू, सितारे उर्फ मोहम्मद इमरान, मनोज उर्फ मन्नू गुप्ता, श्रवण कुमार देवांगन, अजमत हुसैन और धीरज चंद्राकर को आरोपी बनाया है। सभी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध स्क्रैप कारोबार या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे अवैध कार्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.