
दुर्ग। जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में अवैध अफीम खेती मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी से जुड़े व्यक्तियों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर हटाया। यह कार्रवाई राजस्व विभाग, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम समोदा क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के मामले में मुख्य आरोपी विनायक ताम्रकार, निवासी तेमरापारा, जिला दुर्ग से जुड़े कुछ रिश्तेदारों द्वारा राजस्व भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कर अतिक्रमण किया गया था। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आने के बाद राजस्व विभाग ने भूमि अभिलेखों का परीक्षण किया, जिसमें संबंधित स्थल पर अतिक्रमण की पुष्टि हुई।
इसके बाद प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को हटाया। कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पूरी प्रक्रिया प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई।
प्रशासन ने बताया कि इस प्रकरण से जुड़े अन्य व्यक्तियों की जानकारी अभी जांच के दायरे में है और उनके विरुद्ध भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि शासकीय या निजी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न करें। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.