रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड 09 डीपीएस रिसाली सेक्टर में नाली निर्माण किया जाएगा। इस कार्य के लिए महापौर शशि सिन्हा ने 07 लाख 50 हजार की राशि अपने निधि से स्वीकृत की है। उन्होंने मंगलवार को भूमिपूजन कर कार्य आरंभ कराया।
महापौर शशि सिन्हा ने इस अवसर पर उपस्थि लोगों से कहा कि प्राथमिकता के आधार में वे कार्य स्वीकृत कर रही है और विकास कार्य को मूर्त रूप देने भूमिपूजन भी साथ ही साथ कर रही है। उन्होंने बताया कि ब्लाक 275 से ब्लाक 281 तक नाली निर्माण कार्य किया जाएगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में मोहन राव, कृष्ण वेणू, शकुंतला वर्मा, गिरजा ठाकुर, सुमन ध्रुव देवांगन, फगेश ठाकुर उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.