ब्रेकिंग

नगर सैनिक कमांडेंट पद से सेवानिवृत्त नीलकंठ गढ़े का निधन, समाज में शोक की लहर

496100320260808241000965549.jpg

राजनांदगांव। ममता नगर निवासी एवं नगर सैनिक कमांडेंट पद से सेवानिवृत्त श्री नीलकंठ गढ़े का आज सुबह लगभग 4 बजे निधन हो गया। उनके निधन से सामाजिक और जनजातीय समाज में शोक की लहर फैल गई है। वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
श्री गढ़े का जन्म वर्ष 1952 में हुआ था। उन्होंने लंबे समय तक नगर सैनिक विभाग में सेवाएं दीं और वर्ष 2015 में कमांडेंट पद से सेवानिवृत्त हुए। अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें राष्ट्रपति और राज्यपाल के हाथों सम्मानित भी किया गया था।
सेवानिवृत्ति के बाद भी वे सामाजिक और जनजातीय समाज के कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े रहे। वे आदिवासी विकास परिषद के राष्ट्रीय महासचिव, केंद्रीय गोंड महासभा धमधा गढ़ के महासचिव, जिला गोंड समाज राज के जिलाध्यक्ष एवं रामाधीन भवन के संचालक, तथा जनजाति मोर्चा गौरव समाज, राजनांदगांव के जिलाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके थे।
श्री गढ़े अपने मिलनसार स्वभाव, मृदुभाषी व्यवहार और सहनशील व्यक्तित्व के लिए समाज में विशेष रूप से जाने जाते थे। वे सामाजिक और पारिवारिक जीवन में सभी से दिल से जुड़े रहते थे और हर परिस्थिति में तत्काल निर्णय लेने की क्षमता रखते थे।
उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। समाज के लोगों ने गहरे दुःख के साथ उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और भगवान बूढ़ा देव से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.