ब्रेकिंग

शून्य टैरिफ पर अमेरिका से कृषि और डेयरी उत्पादों के आयात पर रोक लगाने और ट्रेड डील को रद्द करने की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन

38609032026100541whatsappimage2026-03-09at3.31.31pm.jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के बैनर तले आज किसानों ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील के विरोध में दुर्ग में गांधी प्रतिमा के पास जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया और डील को तत्काल रद्द करने की मांग करते हुए नारेबाजी किया। उल्लेखनीय है कि देश भर के किसान संगठन आज डील के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर में किसान संसद आयोजित कर रहे हैं। देश के किसान संगठनों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए किसानों ने दुर्ग में धरना प्रदर्शन किया। दो घंटे तक धरना प्रदर्शन करने के बाद किसान संगठन की ओर से अतिरिक्त तहसीलदार खूंटे को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन में किसान और कृषि विरोधी अमेरिका से डील को रद्द करने के अलावा स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले सी 2 लागत मूल्य पर 50% लाभ जोड़कर उपजों का एमएसपी घोषित करने और परिपालन सुनिश्चित करने के लिए गारंटी कानून बनाने, कृषि और किसान विरोधी डब्ल्यू टी ओ समझौता से बाहर निकलने, कृषि उपजों पर इनपुट सब्सिडी को बढ़ाकर वैश्विक स्तर पर करने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में उपज में कमी की गणना करने के लिए मानक उत्पादन में 25% वृद्धि करने और केसीसी ऋण लेने वाले किसानों की भूमि को बैंक द्वारा बंधक रखने पर रोक लगाने की मांग भी उठाई है। 
प्रदर्शनकारी किसानों को संबोधित करते हुए राजकुमार गुप्त, आई के वर्मा और उत्तम चंद्राकर ने कहा कि शून्य टैरिफ पर अमेरिका से कृषि और डेयरी उत्पाद करने से भारत के किसान और दुग्ध उत्पादक किसान प्रतिस्पर्धा में टिक नहीं पायेंगे और बर्बाद हो जायेंगे। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि डील गैरबराबरी का समझौता है भारत से अमेरिका निर्यात होने वाले सामानों पर 18% टैरिफ और भारत आयात होने वाले सामानों और उत्पादों पर कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है, वक्ताओं ने डील तत्काल रद्द करने की मांग किया।
डील के खिलाफ आज के प्रदर्शन में परमानंद यादव, कमलनारायण अग्रवाल, बाबूलाल साहू, पुकेश्वर साहू, संजय ताम्रकार, गिरिश दिल्लीवार, गिरधर हिरवानी, राजकुमार यादव, बंशीलाल देवांगन, रोहित साहू, चेतन साहू, होरी लाल साहू आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.