ब्रेकिंग

31 मार्च से पहले टैक्स जमा कर अधिभार से बचने की अपील

85407032026120721whatsappimage2026-03-07at5.34.04pm.jpeg

-घर बैठे भुगतान के लिए निगम ने ऑनलाइन लिंक भी किया जारी
-शनिवार-रविवार को भी सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे काउंटर
दुर्ग।
नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम महीने मार्च में राजस्व वसूली को तेज करते हुए टैक्स काउंटर खोले गए हैं। निगम प्रशासन ने करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अवकाश के दिनों में भी टैक्स काउंटर खुले रखने का निर्णय लिया है, ताकि नागरिक बिना किसी परेशानी के अपना कर जमा कर सकें।
निगम के अधिकारियों ने बताया कि करदाता चालू वित्तीय वर्ष का टैक्स बिना किसी अधिभार या जुर्माने के 31 मार्च 2026 से पहले जमा कर सकते हैं। इसके लिए निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक भी वार्डों में घर-घर पहुंचकर कर वसूली के लिए दस्तक दे रहे हैं और नागरिकों को समय पर टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
निगम क्षेत्र के भवन एवं भूमि स्वामियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 का संपत्तिकर, यूजर चार्ज, जलकर, भू-भाटक तथा दुकान किराया 31 मार्च 2026 से पहले जमा करने की अपील की गई है। समय पर कर जमा करने से नागरिकों को अतिरिक्त अधिभार और जुर्माने से बचने का लाभ मिलेगा। जिन करदाताओं ने अभी तक अपना पुराना संपत्तिकर जमा नहीं किया है, वे भी 31 मार्च से पहले भुगतान कर अधिभार से बच सकते हैं।
करदाताओं की सुविधा के लिए नगर निगम ने ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई है। इसके लिए निगम द्वारा लिंक जारी किया गया है, जिसके माध्यम से नागरिक घर बैठे ही अपने करों का भुगतान कर सकते हैं।
निगम प्रशासन ने यह भी जानकारी दी है कि प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को सभी जोन कार्यालयों तथा मुख्य कार्यालय में संपत्तिकर काउंटर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। करदाता अवकाश के दिनों में भी अपने करों का भुगतान कर सकते हैं।
नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने करदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक 31 मार्च 2026 से पहले अपने बकाया करों का भुगतान कर दें, जिससे उन्हें अतिरिक्त अधिभार से बचने का लाभ मिलेगा और नगर निगम को भी विकास कार्यों के लिए राजस्व प्राप्त होगा। निगम ने कहा कि करदाता आप अपनी सुविधा अनुसार आपके घर, दुकानों में सहायक राजस्व निरीक्षक पहुंच रहे है,उनके पास भी टैक्स की रही जमा कर सकते है, वे निगम के अधिकृत कर्मचारी है,उनके ऊपर भी विश्वास कर राशि जमा कर अतिरिक्त अधिभार से बचा जा सकता है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.