
दुर्ग। होली पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले में विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 88 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस द्वारा 2 मार्च से 4 मार्च 2026 के बीच जिले के 25 प्रमुख और संवेदनशील चौक-चौराहों पर दिन-रात फिक्स प्वाइंट ड्यूटी लगाकर लगातार जांच की गई। जांच के दौरान ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की गई, ताकि शराब पीकर वाहन चलाने जैसी खतरनाक प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
अभियान के दौरान कुल 88 वाहन चालक शराब सेवन के बाद वाहन चलाते पाए गए। इनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त किया गया। सभी प्रकरणों को 6 मार्च 2026 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
यह सघन जांच अभियान पुलगांव चौक, पटेल चौक, ग्रीन चौक, जेल तिराहा, नेहरू नगर चौक, सेक्टर-9 चौक, 25 मिलियन चौक, अवंती बाई चौक, छावनी चौक, खुर्सीपार चौक, मुर्गा चौक, डीपीएस चौक और जुनवानी चौक सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर चलाया गया।
यातायात पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिन-रात ड्यूटी कर अभियान को सफल बनाया, जिसके चलते होली के दिन जिले में किसी भी प्रकार की गंभीर सड़क दुर्घटना नहीं हुई।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और शराब सेवन कर वाहन न चलाएं। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें, अन्यथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.