दुर्ग। जिला पंचायत दुर्ग के सभा कक्ष में सहायक ग्रेड-02 नरेन्द्र कुमार देशमुख के सेवानिवृत्ति उपरांत गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे ने की।
समारोह में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती श्रद्धा साहू, श्रीमती नीलम चंद्राकर, उपसंचालक पंचायत आकाश सोनी, लेखा अधिकारी कुलदीप देवांगन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने श्री देशमुख के दीर्घ, समर्पित एवं निष्पक्ष सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया।
नरेन्द्र कुमार देशमुख की प्रथम नियुक्ति 08 दिसंबर 1989 को टायपिस्ट के पद पर हुई थी। नियमितीकरण के उपरांत 04 जून 1999 से वे सहायक ग्रेड-02 के पद पर कार्यरत रहे। उन्होंने लगभग 37 वर्ष 02 माह 19 दिन की उल्लेखनीय सेवा प्रदान की।
अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने सामान्य प्रशासन, कृषि समिति, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना, मुख्यमंत्री जनपद पंचायत सशक्तिकरण योजना, ग्रामीण सचिवालय, पेंशन योजना, 12वें से 15वें वित्त आयोग, डीएमएफ तथा स्थापना (डीआरडीए/जिला पंचायत) जैसी महत्वपूर्ण शाखाओं में दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।
सेवानिवृत्ति उपरांत उन्हें कुल ₹33,83,365.50 की देय राशि, जिसमें ग्रेच्युटी, अवकाश नगदीकरण एवं अन्य देयक शामिल हैं, प्रदान की गई।
समारोह के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री देशमुख के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.