दुर्ग-भिलाई

विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को समर्पित ऐतिहासिक बजट : गजेंद्र यादव

194020320261349341000932382.jpg

दुर्ग। गजेंद्र यादव ने छत्तीसगढ़ सरकार के तीसरे बजट को सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए समर्पित ऐतिहासिक बजट बताते हुए कहा कि यह “विकसित छत्तीसगढ़” की दिशा में मजबूत कदम है। दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री ओ पी चौधरी द्वारा प्रस्तुत यह बजट ‘संकल्प’ थीम पर आधारित है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का पहला बजट ‘ज्ञान’ और दूसरा ‘गति’ की थीम पर आधारित था, जबकि इस बार का बजट ‘संकल्प’ के माध्यम से समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय और नीति से परिणाम तक की सोच को आगे बढ़ाता है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़’ की परिकल्पना के अनुरूप तैयार किया गया है।
पाँच मुख्यमंत्री मिशनों की घोषणा
गजेंद्र यादव ने बताया कि सरकार ने मिशन मोड में कार्य करने के लिए पाँच मुख्यमंत्री मिशन बनाए हैं—

मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन
मुख्यमंत्री एआई मिशन
मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन
मुख्यमंत्री स्टार्टअप मिशन
मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन
इन मिशनों के माध्यम से प्रदेश को नई दिशा, नई धार और नई रफ्तार देने का लक्ष्य है।
शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष फोकस
स्कूल शिक्षा के लिए बजट में 13.5 प्रतिशत का प्रावधान किया गया है, जो सर्वाधिक है। बस्तर के अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी स्थापित की जाएंगी। सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए कैशलेस उपचार की व्यवस्था हेतु भी बजट प्रावधान किया गया है।
कुनकुरी, मनेन्द्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज संचालन, जगदलपुर-अंबिकापुर हवाई सेवा विस्तार तथा अंदरूनी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री बस सेवा के लिए भी प्रावधान किया गया है।
कृषि और ग्रामीण विकास
राज्य के ‘धान का कटोरा’ स्वरूप को ध्यान में रखते हुए कृषि क्षेत्र में 13,500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी के अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान किया जा रहा है और आगे भी इसके लिए बजट में व्यवस्था की गई है।
भूमि विकास बैंक के लिए 200 करोड़ रुपए तथा बस्तर और सरगुजा में खाद्य एवं कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 100 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। बकरी पालन, सूअर पालन और मधुमक्खी पालन को भी प्रोत्साहन दिया जाएगा।
अधोसंरचना और सिंचाई
इंद्रावती नदी पर देवरगांव और मटनार बराज निर्माण के लिए 2000 करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान किया गया है, जिससे बस्तर क्षेत्र में सिंचाई विस्तार को बल मिलेगा। 23 नवीन औद्योगिक पार्कों की स्थापना हेतु 250 करोड़ रुपए तथा मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना के लिए 200 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।
युवाओं और महिलाओं के लिए पहल
बस्तर फाइटर में 1500 नई भर्तियों की घोषणा की गई है। होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है।
‘छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना’ के तहत युवाओं के शैक्षणिक भ्रमण तथा ‘लखपति दीदी’ समूहों के भ्रमण के लिए भी बजट में राशि निर्धारित की गई है। भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने हेतु व्यापम की दक्षता बढ़ाने के उपाय किए जाएंगे।
गजेंद्र यादव ने कहा कि यह बजट समाज में समृद्धि और संतुलित विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।
प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महामंत्री दिलीप साहू, उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, अशोक राठी एवं मीडिया प्रभारी राजा महोबिया उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.