अपराध

होली पर शांति व्यवस्था हेतु दुर्ग पुलिस की सख्ती: 68 गुंडा व निगरानी बदमाश तलब, फिंगरप्रिंट दर्ज

89027022026124511whatsappimage2026-02-27at6.12.18pm(1).jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए भिलाई नगर एवं छावनी अनुविभाग क्षेत्र के कुल 68 गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को 27 फरवरी 2026 को सेक्टर-06 स्थित कंट्रोल रूम में तलब किया।
पुलिस द्वारा सभी संबंधित व्यक्तियों को उपस्थित कर कड़ी समझाइश दी गई तथा उनके फिंगरप्रिंट दर्ज कर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, नशा सेवन या विक्रय, मारपीट, हुड़दंग अथवा सार्वजनिक शांति भंग करने पर तत्काल कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धाराओं के अंतर्गत बाउंड ओवर की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि होली के दौरान क्षेत्र में लगातार निगरानी और पेट्रोलिंग की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके और आमजन सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना सकें।
इस कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, भिलाई नगर अनुविभाग के सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी, छावनी सीएसपी प्रशांत पैकरा सहित पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों, सीसीटीएनएस स्टाफ एवं कंट्रोल रूम स्टाफ की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि होली पर्व को आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.