होम / दुर्ग-भिलाई / दुर्ग ग्रामीण को बड़ी सौगात: बजट 2026–27 में पुलगांव–अंजोरा मार्ग सहित सड़कों के लिए ₹6378 लाख का प्रावधान
दुर्ग-भिलाई
-विधायक ललित चंद्राकर के प्रयासों से विकास को नई गति
दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए छत्तीसगढ़ बजट 2026–27 में सड़क निर्माण एवं विकास कार्यों को लेकर बड़ी सौगात दी गई है। बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए जिला दुर्ग के पुलगांव ब्रिज (मुख्य मार्ग) से अंजोरा (रसमड़ा) राज्य मार्ग–22 तक 6.425 कि.मी. लंबाई के मार्ग का पुल-पुलिया सहित निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है, जिसके लिए ₹3228.17 लाख का प्रावधान बजट में किया गया है।
इसके अतिरिक्त दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के अथक प्रयासों से दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न सड़क निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए ₹3150.00 लाख का प्रावधान किया गया है। इन कार्यों से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा तथा क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि “क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है। यह बजट दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सड़क निर्माण कार्यों से न केवल यातायात सुविधा बेहतर होगी, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।”
उन्होंने आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री ओ पी चौधरी का आभार व्यक्त किया।
लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत प्रमुख कार्य
बांधा तालाब नगपुरा साहेब पारा से अंजनिया अंजोरा पहुंच मार्ग (3.00 कि.मी.),
भोथली से तिरगा पहुंच मार्ग (2.00 कि.मी.) का जीर्णोद्धार,
पंचायत निकुम से अटल चौक–गोडेला मोड़ मार्ग (3.00 कि.मी.) — ₹280.00 लाख
नगपुरा से अंजोरा डाबा मार्ग पुल-पुलिया सहित (2.90 कि.मी.) — ₹270.00 लाख
मुख्य मार्ग से बाल संप्रेषण गृह, एनसीसी 37 बटालियन एवं हाईस्कूल पुलगांव पहुंच मार्ग (2.00 कि.मी.)
जैन मंदिर से बोरई गनियारी मार्ग होते हुए बाबा देवता तक पहुंच मार्ग (1.50 कि.मी.) — ₹140.00 लाख
दुर्ग शहर कोटनी–नगपुरा पहुंच मार्ग का चौड़ीकरण (10.00 कि.मी.) — ₹480.00 लाख
चंदखुरी से शिवनाथ नदी तक मार्ग निर्माण (6.50 कि.मी.) — ₹480.00 लाख
निकुम–खुर्सीपार–भोथली मार्ग (6.00 कि.मी.) का चौड़ीकरण एवं उन्नयन — ₹480.00 लाख
ग्राम कोनारी–भरदा–अलबरस–निकुम मार्ग (10.40 कि.मी.) — ₹400.00 लाख
बोरई से भरदाडीह (मनगट्टा) मार्ग (4.00 कि.मी.) — ₹380.00 लाख
थनौद गौठान से बुढ़ार नदी तक पहुंच मार्ग (2.70 कि.मी.)
बोरई–मनगट्टा मार्ग (2.40 कि.मी.) — ₹240.00 लाख
थनौद–कोलिहापुरी मार्ग (4.80 कि.मी.) का चौड़ीकरण एवं उन्नयन — ₹240.00 लाख
इन स्वीकृत कार्यों से दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में सड़क नेटवर्क मजबूत होगा, ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी तथा आम नागरिकों को आवागमन, व्यापार और शिक्षा–स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में सुविधा मिलेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.