होम / दुर्ग-भिलाई / सफाई के लिए फेंसिंग तार हटाने महापौर लिखेगी बी.एस.पी. को पत्र
दुर्ग-भिलाई
-पुलिस गस्त की मांग महापौर से
रिसाली। शिवपारा स्टेशन मरोदा स्थित सुलभ शौचालय के आगे बीएसपी द्वारा लगाए फेंसिंग तार को हटाने महापौर शशि सिन्हा भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों को पत्र लिखेगी। फंेसिंग की वजह से सफाई कार्य में अवरोध उत्पन्न हो रहा है।
नगर पलिक निगम रिसाली की महापौर शशि सिन्हा वार्ड 17 शिवपारा स्टेशन मरोदा पहुंची। भ्रमण के दौरान नागरिकों ने शिकायत की है कि सुलभ शौचालय नंदी चैक के आगे अतिक्रमण को रोकने इस्पात संयंत्र ने फेंसिंग तार का घेरा लगा दिया है। इस वजह से झाड़ियों और नाली मंे जमे मलबा की सफाई नहीं हो पा रहा है। गंदा पानी का निकासी नहीं हो रहा है। नागरिकों की समस्याओं पर महापौर शशि सिन्हा ने आश्वासन दी कि वे जल्द ही बीएसपी प्रबंधन को पत्र लिख फेंसिंग तार हटाने कहेंगी ताकि सफाई कार्य बाधित न हो। वहीं उन्होंने क्षेत्रीय पार्षद गजेन्द्री कोठारी को भी इसी कार्य के लिए पृथक से पत्र लिखने कही। इस दौरान एमआईसी अनिल देशमुख, संजू नेताम, पार्षद गजेन्द्री कोठारी, रेखा देवी, उपअभियंता डिगेश्वरी चंद्राकर, राजस्व विभाग के प्रभारी अधिकारी योगेश सुरे, जल कार्य विभाग के गोपाल सिन्हा आदि उपस्थित थे।
-सफाई पर किया फोकस..
महापौर शशि सिन्हा खास करके सफाई व्यवस्था की समीक्षा कर रही है। उन्होंने वार्ड मंे कार्यरत सफाई दरोगा से नियमित होने वाले कार्यो के बारे में पुछताछ की। महापौर ने निर्देश दिए है कि हर हाल में सफाई व्यवस्था दुरूस्त हो।
-नागरिकों ने मांगी सुरक्षा ..
नागरिकों का कहना था कि शीतला तालाब के पास शाम को असमाजिक तत्वों का जमावड़ा होता है। इस वजह से शांति भंग की स्थिति हमेशा निर्मित होती है। नागरिकों का कहना था कि निगम प्रशासन की ओर से प्रयास हो कि क्षेत्र में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग हो। इस पर महापौर ने उचित कार्यवाही करने के आश्वासन दिए। इसके अलावा नागरिकों ने शीतला सरोवर में लगे लाइट के अलावा शौचालय में रोशनी व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.