होम / दुर्ग-भिलाई / ठगडा बांध में भ्रष्टाचार की होगी जांच,गड़बड़ी की खुलेगी पोल
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। ठगडा बांध के सौंदर्यकरण और अन्य विकास कार्यों में पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे द्वारा लगाए गए अनियमितताओं के आरोपों पर नगर निगम दुर्ग ने सख्त रुख अपनाया है। मामले की विस्तृत जांच के लिए चार सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया है। टीम को सात दिनों के भीतर जांच कर विस्तृत रिपोर्ट निगम सभापति के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जांच दल में किसी भी अधिकारी को शामिल नहीं किया गया है। दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने ठगड़ा बांध में व्याप्त भ्रष्टाचार और ठेकेदारों द्वारा आम जनता से की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए जांच की मांग की थी।उन्होंने कहा था कि भाजपा की सरकार में ऐसी अनियमितताओं का जारी रहना न केवल विडंबनापूर्ण है,बल्कि जनता के विश्वास पर भी प्रहार है। उन्होंने प्रवेश के नाम पर लिए जा रहे शुल्क पर भी कहा था कि यह वसूली न केवल राज्य सरकार के नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सार्वजनिक संपत्ति के दुरुपयोग का भी उदाहरण है। नगर निगम द्वारा जनता की गाढ़ी कमाई को खर्च कर ठगड़ा बांध में सौंदर्यीकरण कराया गया था जिसपर भारी कमीशखोरी एवं धांधली किया गया है तथा उसके बाद गुप्त टेंडर जारी कर संचालन करने दे दिया गया है।उसके बाद आम जनता से प्रवेश के नाम पर शुल्क लेना भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.