दुर्ग। दुर्ग जिले की प्रतिभाशाली बालिका कु. कुसुम सिंन्हा को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जो पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। यह सम्मान उन्हें नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के गोदावरी हाल में 22 जुलाई 2025 को सुबह 11 बजे महामहिम राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया गया।
कुसुम सिंन्हा, पिता रामखिलावन सिंन्हा एवं माता श्रीमति देवकी सिंन्हा, गयानगर वार्ड, दुर्ग की निवासी हैं। वे शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दुर्ग की छात्रा रही हैं।
वर्ष 2018 में उन्होंने राष्ट्रपति पुरस्कार हेतु आवेदन किया था। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. कृष्णा अग्रवाल एवं युनिट लीडर श्रीमति देवीका रानी वर्मा (वर्तमान में सेवानिवृत्त शिक्षिका) के मार्गदर्शन व प्रेरणा से कुसुम ने यह उपलब्धि हासिल की है।
इस बार पूरे छत्तीसगढ़ से कुल 3 विद्यार्थियों का चयन गाइड, रोवर और रेंजर श्रेणी में हुआ, जिसमें दुर्ग जिले से गाइड वर्ग में कुसुम सिंन्हा का चयन हुआ। यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे दुर्ग जिले और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव बात है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.