दुर्ग।जिला चिकित्सालय के ओपीडी परिसर में वयोवृद्ध, फ्रैक्चर पीड़ित एवं दुर्घटना ग्रस्त मरीजों की सुविधा हेतु व्हील चेयर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि जिला चिकित्सालय के ओपीडी कैंपस में व्हील चेयर एक अत्यंत आवश्यक उपकरण है, जो चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों के लिए सहायक एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। किंतु वर्तमान में व्हील चेयर की संख्या अपर्याप्त होने तथा उनके उपयोग के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश और नियंत्रण के अभाव में मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण विशेष रूप से बुजुर्ग, फ्रैक्चर पीड़ित एवं दुर्घटना में घायल मरीजों को ओपीडी तक आने-जाने में कठिनाइयां होती हैं।
इस समस्या की ओर ध्यानाकर्षण कराते हुए जिला चिकित्सालय की जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर एवं मानद सदस्य प्रशांत डोंगावकर द्वारा सिविल सर्जन सह अधिक्षक डॉ. ए.के. मिंज को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में ओपीडी के साथ-साथ आपातकालीन विभाग में भी पर्याप्त संख्या में व्हील चेयर उपलब्ध कराने की मांग की गई, क्योंकि आपातकालीन परिस्थितियों में इसकी भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।
इस अवसर पर सिविल सर्जन सह अधिक्षक द्वारा शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। ज्ञापन सौंपने वालों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही व्हील चेयर की व्यवस्था सुदृढ़ होने से मरीजों को राहत मिलेगी और अस्पताल की सेवाएं अधिक सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.