-सैकड़ों श्रद्धालु बने साक्षी मिला उनका आशीर्वाद
-नवयुवा जागरण मां शीतला सेवा समिति का सराहनीय प्रयास
दुर्ग। नवयुवा जागरण मां शीतला सेवा समिति और डुंडेरा के ग्रामवासियों ने महाशिवरात्रि का पावन पर्व सेवा भाव और बड़े ही उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया। दो दिन के इस आयोजन में सबसे रोचक संदेश देखने को मिला वह एक जोड़ा विवाह का जो मन्दिर प्रांगण में ही सम्पन्न कराया गया। जहां विभिन्न प्रकार के खर्चों के कारण आज के समय में शादी इतनी महंगी हो गई। उसके इतर महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर कलश यात्रा के साथ शीतला माता मंदिर के पास स्थापित बाबा भोलेनाथ महातेजेश्वर महादेव की निकाली गई बारात के साथ साथ बाराती भी शामिल हुए। मन्दिर में पूजा के लिए उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस विवाह में साक्षी बनकर परिणय सूत्र में बंधने वाले नवविवाहित जोड़ा को बधाई और आशीर्वाद दिया। नवयुवा जागरण मां शीतला सेवा समिति का प्रयास सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में बड़ा ही सराहनीय रहा है। समिति के सदस्य राम गुलाल बंछोर,लीलाधर साहू, सुंदरू बैगा, डीजेन्द्र यादव, कुबेर यादव, विष्णु साहू, अश्वनी साहू, गोवर्धन साहू,देवा यादव, देवलाल निषाद,मुकेश गोस्वामी,गोविंद प्रजापति,गैंद सिंह छत्री ,ओमनारायण साहू,सन्तोष साहू, सदाराम ,साहू, साहू, भोला यादव, पोषण साहू,दुष्यन्त साहू,बिरेन्द्र साहू,अमित जैना,कमलेश सेन,नारायण साहू,माधो यादव,खुमान साहू,नीलू साहू,धनेश्वर साहू,नोगेन्द्र वर्मा,दीप बंजारे, राजकुमार कुर्रे,माइकल गोस्वामी,लोकेन्द्र विश्वकर्मा, बेनीराम साहू,नन्दू साहू,कमलेश यादव ,मोंटू छत्री,गोलू यादव, ऋषि साहू,एम.पी.सिंग,ईश्वर यादव देवेन्द्र साहू और योगेश साहू लोगों को जागरूक करने के लिए सेवा भाव के साथ सदैव तत्पर रहते हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.