ब्रेकिंग

दीपक नगर सेजस में स्मार्ट क्लास, एनुअल डे में पहुँचे मंत्री गजेन्द्र यादव ने की घोषणा

60103022026130807whatsappimage2026-02-03at6.34.07pm.jpeg

दुर्ग। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, दीपक नगर, दुर्ग में आयोजित वार्षिक उत्सव (एनुअल डे) कार्यक्रम में शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किये और विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, शिक्षा एवं संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला।
      केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद, रचनात्मक गतिविधियों एवं बौद्धिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। इससे बच्चों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास संतुलित रूप से हो सकेगा। उन्होंने कहा कि स्कूल का एनुअल डे केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की रचनात्मक, सांस्कृतिक और कलात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का बेहतर मंच होता है। इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उनमें नई ऊर्जा का संचार होता है। बच्चे पूरे वर्ष जो कुछ सीखते हैं, उसे इस मंच के माध्यम से प्रस्तुत करते हैं। शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों में किसी भी प्रकार की प्रतिभा की कमी नहीं है, आवश्यकता है तो केवल उचित मार्गदर्शन और अवसर की।
        कार्यक्रम में उपस्थित पालकगण से मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने और उन्हें संस्कारवान बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि परिवार और विद्यालय दोनों की संयुक्त भूमिका से ही बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित होगा।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने बताया कि दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। शासकीय विद्यालयों में बेहतर भवन, आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, दीपक नगर शिक्षा एवं शैक्षणिक गतिविधियों के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। आने वाले समय में यहां विद्यार्थियों की शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्मार्ट कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष अनूप गटागट, जिला महामंत्री विनोद अरोरा, पार्षद मनोज सोनी, विनोद मून, विजय जलकारे, आसिफ अली, प्राचार्य जे. मनोहरण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.