दुर्ग-भिलाई

लगभग 40 लाख की लागत से तैयार आधुनिक मैदान का महापौर ने किया लोकार्पण

611150220261307211000861581.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा अंतर्गत पीपीपी मॉडल के तहत पटरीपार वार्ड क्रमांक 21 में दुर्ग शहर का पहला टर्फ क्रिकेट ग्राउंड आधुनिक टर्फ क्रिकेट ग्राउंड का निर्माण कर क्षेत्रवासियों को एक बड़ी सौगात दी गई है। लगभग 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस टर्फ क्रिकेट ग्राउंड का लोकार्पण महापौर अलका बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर,वार्ड पार्षद विद्यावती सिंह एवं बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों के साथ किया।
यह दुर्ग शहर का पहला टर्फ क्रिकेट ग्राउंड है, जिसे दुर्ग के हनुमान नगर स्थित इनडोर स्टेडियम के सामने सद्भावना भवन के पास विकसित किया गया है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह मैदान बच्चों, युवाओं एवं खेल प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। लोकार्पण अवसर पर खिलाड़ियों ने प्रतीकात्मक रूप से क्रिकेट खेलकर मैदान का शुभारंभ किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।मैदान निर्माण के साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए लगभग 20 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक का निर्माण कार्य भी कराया गया है। सद्भावना भवन की बाउंड्री के चारों ओर नागरिकों के लिए सुगम आवागमन हेतु फुटपाथ का निर्माण किया गया है तथा स्ट्रीट नंबर 4 में भी पेवर ब्लॉक लगवाए गए हैं, जिससे क्षेत्र का सौंदर्यीकरण एवं सुविधा दोनों बढ़ी हैं।इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, शेखर चंद्राकर, अरुण सिंह,पार्षद मनीष कोठारी, गुलशन साहू,रंजीता पाटिल, सावित्री तमाहे,संजय अग्रवाल युवराज कुंजाम,मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिकगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में खेल एवं मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना है, ताकि युवाओं को बेहतर मंच मिल सके और वे खेल के माध्यम से आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी सिखाता है।
वार्ड पार्षद विद्यावती सिंह ने कहा कि यह टर्फ क्रिकेट ग्राउंड लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थी, जो आज पूरी हुई है। इससे बच्चों और युवाओं को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होगा।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.